तीरंदाजों के लिए सुनहरा मौका: 19 जुलाई को निवाई में होगा जिला सीनियर तीरंदाजी मुकाबला

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निवाई में किया जाएगा। प्रतियोगिता में टोंक जिले के साथ-साथ आरएए पोर्टल पर अनुमति प्राप्त पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों के लिए 18 जुलाई तक आरएए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए राजस्थान तीरंदाजी संघ का यूआईडी नंबर होना आवश्यक होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चयनित तीरंदाज 8 से 10 अगस्त तक बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय राजस्थान सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!