सूरौठ/करौली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर 4 जुलाई को बालोतरा जिले के पचपदरा में किए जाने वाले रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का सूरौठ नगर पालिका परिसर में बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार प्रधानमंत्री के पचपदरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम का सुबह 10 बजे से लाइव प्रसारण नगर पालिका परिसर में बड़ी स्क्रीन एवं उच्च स्तरीय साउंड सिस्टम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर आमजन के लिए नगर पालिका की ओर से विशेष बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधिशाषी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने सूरौठ शहर के लोगों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है।
सूरौठ नगर पालिका परिसर में पीएम के कार्यक्रम का किया जाएगा लाइव प्रसारण
By -
July 03, 2026
0
Tags: