जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): डॉ.चंद्रशेखर शर्मा प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राजस्थान द्वारा 21 जून 2026 को भूटान देश में योग दिवस पर एडवोकेट डॉ.कुलदीप शर्मा के संयोजन में, भारत की सांस्कृतिक विरासत, विश्व शांति, विश्व बन्धुत्व व मानव एकता, पंचशील, संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अयोध्या (भारत) में हो जैसे उद्देश्यों के लिए निरन्तर सक्रिय अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित 25 देशों के राष्ट्रध्वज के मध्य भारत के कोने कोने से पहुंचे 85 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्यान-योग एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समरसता विषयों पर मंच पर प्रभावी उद्बोधन दिया। डॉ.शर्मा का भूटान में वहाँ के आर्थिक मामलों के पूर्व मंत्री लोकनाथ शर्मा, पूर्व सांसदों डासो ऋतुराज छेत्री, आनन्द राय आदि ने भारत-भूटान शांति रत्न अंकित गोल्ड मेडल व सुन्दर ट्राफी और सम्मान पत्र के साथ दुपट्टा, पुष्प चक्र, प्रोफाइल डायरी प्रदान कर भव्य सम्मान किया गया। डॉ.शर्मा ने 51 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधि मंडल के बीच भूटान की पार्लियामेंट में वहाँ के ओजस्वी वक्ता और भारत के प्रत्येक राज्य की गहरी जानकारी रखने वाले माननीय विदेश मंत्री ल्यों डीएन धुंग्याल के सम्मुख उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और क्रीड़ा स्थल गोवर्धन, वृन्दावन, बरसाना आदि का संक्षिप्त वर्णन भी किया। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच, भूटान के संरक्षक और पूर्व कैबिनेट मंत्री लोकनाथ शर्मा आदि की उपस्थिति में डॉ.चन्द्रशेखर शर्मा को अन्तर्राष्ट्रीय पीठाधीश्वर घोषित किया गया, जिसकी औपचारिक घोषणा अभी भूटान के धर्म गुरु त्रल्कु जिग्मे छोड्राक के श्रीमुख से होना अभी बाकी है। भूटान से लौटने पर डॉ.शर्मा के जयपुर आगमन के पश्चात् प्रतिदिन उनका स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। 27 जून को सर्व श्री पं.उमेश उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, रामावतार शर्मा, राजीव शर्मा, गंगा राम शर्मा, डॉ.रामनिवास शर्मा, अनन्त शेखर वशिष्ठ, पं.अनिल शर्मा और 8 जून को सर्वश्री कमल सहल, कैप्टेन परमानन्द शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, विश्व नाथ शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, शंकर शर्मा, पं.महेश कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, डॉ.कृष्ण कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा और 29 जून को एड.कुलभूषण गौड़, सुभाष पाण्डेय, सुरेश तहसीलदार, सुरेश चतुर्वेदी, हरीश शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, शिवहरी शर्मा, अनन्त शेखर आदि पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया, साथ ही शुभकामनाओं के साथ सभी ने डॉ.शर्मा के उज्जवल भविष्य ही कामना की।
हीरापुरा के डॉ.चन्द्रशेखर शर्मा को किया गया भारत-भूटान शांति रत्न अवॉर्ड से सम्मानित
By -
July 03, 2026
0
Tags: