सूरौठ में स्टेट मेगा हाईवे पर जल भराव की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिले लोग

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली: कस्बा सूरौठ में पुलिस थाने के पास भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे सड़क पर जमा गंदे पानी की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को करौली पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जिला कलेक्टर से जल्द ही स्टेट हाईवे पर हो रहे जल भराव समस्या का अबिलंब समाधान करवाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह मीणा भुकरावली, सूरौठ के पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, रामस्वरूप मीणा, निर्भय सिंह, मुकेश आदि ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि कस्बा सूरौठ में पुलिस थाने एवं फिजीकल कॉलेज के पास भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे पर लंबे समय से जल भराव हो रहा है, जिससे आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। आरएसआरडीसी के अधिकारियों की ओर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण स्टेट मेगा हाईवे सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। आरएसआरडीसी अधिकारियों ने कई साल पहले सूरौठ कस्बे के आबादी क्षेत्र में स्टेट हाईवे सड़क के दोनों ओर अधूरी नालियों का निर्माण करवाया था। नालियों का पूरा निर्माण नहीं कराने एवं नालियों को तालाब से नहीं जोड़ने के कारण स्टेट हाईवे पर जल भराव की समस्या चल रही है। ज्ञापन में हिंडौन से सूरौठ तक की जर्जर सडक का पुनर्निर्माण करवाने की मांग भी की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!