रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में जिला विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र व राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना की बैठक कलेक्टर कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने रीको औद्योगिक क्षेत्र भीनमाल में मीठा पानी एवं सड़कों की व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण भागली में पीने के पानी की व्यवस्था, रीको औद्योगिक क्षेत्र जालोर में सड़कों की स्थिति व रोड़ लाईट व्यवस्था, उद्यान व बगीचों के लिए आवंटित जगह पर उद्यान विकसित करने से संबंधित बिन्दुओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जालोर के महाप्रबंधक संग्रामाराम देवासी ने बताया कि बैठक में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनान्तर्गत स्टाम्प ड्यूटी के 16 आवेदन पत्रों का अनुमोदन, 3 फर्मों के बिजली कर छूट ब्याज अनुदान एवं पूंजीगत अनुदान प्रकरणों की पात्रता निर्धारित की गई, निर्यात संवर्धन पॉलिसी 2024 के तहत 1 फर्म को अनुदान स्वीकृत किया गया। उन्होनें बताया कि बैठक में ग्रेनाईट एवं मोजड़ी के निर्यात एवं कठिनाईयों पर चर्चा, निर्यात हेतु फर्मों का रजिस्ट्रेशन एवं प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। इस अवसर उद्योग संघो के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र व राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना की बैठक सम्पन्न
By -
July 08, 2026
0
Tags: