रानीवाड़ा सरस डेयरी में 'मिशन हरियालो राजस्थान' के तहत हुआ वृक्षारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): प्रदेश को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को 'मिशन हरियालो राजस्थान' के अंतर्गत रानीवाड़ा सरस डेयरी परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डेयरी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए, साथ ही उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर प्रबंधन संचालक डॉ.भरत सिंह चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम चक्र और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। 'मिशन हरियालो राजस्थान' केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक संभालना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डेयरी प्रबंधन और विभिन्न विभागों के प्रभारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं गड्ढे खोदकर पौधे रोपे। इस दौरान सरस डेयरी के पीएंडआई प्रभारी जवान सिंह बालावत, लेखाधिकारी मनीष भटनागर, संस्थापन जयंती लाल, और विपणन गोविंद सिंह ने भी पर्यावरण चेतना पर अपने विचार साझा किए। सफल वृक्षारोपण अभियान के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण प्रभारी विलास डांगी, प्रभारी अभियांत्रिकी भानुप्रताप सिंह, प्रभारी उत्पादन कानदान चारण, उमराव सिंह, गजेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह सोलंकी, मुकेश कुमार, मग सिंह परिहार, जयंती लाल देवासी, शंकर लाल, रणछोड़ चौधरी, तगाराम, मछाराम सहित डेयरी के कई अन्य तकनीकी व प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!