नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण महायज्ञ अभियान के तहत बुधवार को पीर संज्यानाथज महाराज की पावन तपोस्थली धामेड़ा धाम परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, युवाओं, ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। सभी ने धाम परिसर में नीम, पीपल, बरगद, शीशम, गूलर और फलदार पौधों सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद सभी ने इन पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की शपथ भी ली। कार्यक्रम में समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। धामेड़ा धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसे हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। जब तक हम उनकी देखभाल नहीं करेंगे तब तक पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इसलिए समिति ने संकल्प लिया है कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की 3 साल तक नियमित देखभाल की जाएगी।
3/related/default