निवाई (लालचंद माली): पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारका प्रसाद बैरवा की पुण्यतिथि पर गुरुवार, 23 जुलाई को ललवाड़ी मोड़ स्थित फार्म हाउस पर सुबह 10 बजे विचार गोष्ठी एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल जाट एवं शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा एवं उनके परिवार के सानिध्य में स्व.द्वारका प्रसाद बैरवा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ता स्व.बैरवा के राजनीतिक जीवन, जनसेवा, सामाजिक योगदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे। आयोजकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्व. द्वारका प्रसाद बैरवा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
पूर्व सांसद स्व. द्वारका प्रसाद बैरवा की पुण्यतिथि आज, विचार गोष्ठी व प्रार्थना सभा में उमड़ेगा जनसैलाब
By -
July 22, 2026
0
Tags: