जनता ही था उनका परिवार, सेवा ही उनकी पहचान: पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा को 17वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल बैरवा की 17वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को निवाई डाक बंगले पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल बैरवा को क्षेत्र की जनता स्नेहपूर्वक "बाबूजी" कहकर पुकारती थी। उन्होंने पूरी जिंदगी जनता को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा की और हर सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बाबूजी का सरल, सहज और जनहितैषी व्यक्तित्व आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी पुण्यतिथि पर जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय द्वारका प्रसाद बैरवा तथा स्वर्गीय बनवारी लाल बैरवा को अपना आदर्श माना है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और क्षेत्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिभाई हरि ने भी स्वर्गीय बनवारी लाल बैरवा के राजनीतिक जीवन, सामाजिक योगदान और जनसेवा की भावना पर प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीब, वंचित और आमजन की आवाज बताया। कार्यक्रम में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर पराना, पूर्व प्रधान अलका बैरवा, मणिन्द्र लोदी, रामराय मीणा, भंवर लाल यादव, श्रीराम चौधरी, राम माथुर, दुर्गालाल सैनी, प्रेमचंद डीलर, राजेश भट्ट, प्रदीप पारीक, राजू मालावत, एसआर फागणा, एडवोकेट बनवारी लाल यादव, भागचंद बैरवा, हंसराज शर्मा, विनोद वनस्थली, सुखदेव गुर्जर, सुरेंद्र बेनीवाल, शिवपाल खंडवा, पप्पू मीणा, त्रिलोक तिवाड़ी, जयनारायण मीणा, पूर्व पार्षद प्रवीण माणू, पवन सांवलिया, राजेश चौधरी करेड़ा, जीवत राम यादव, रामजी लाल बैरवा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!