इंस्टाग्राम पर नकली पिस्टल लहराकर 'रोब' जमाना पड़ा भारी, फॉलोअर्स के चक्कर में युवक गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और इलाके में अपना रौब जमाने के लिए नकली प्लास्टिक की पिस्टल लहराकर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। दतवास थाना पुलिस ने आमजन में भय का माहौल बनाने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी निरमा मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर से सूचना प्राप्त हुई थी कि इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति नकली प्लास्टिक की पिस्टलनुमा खिलौना लहराते हुए वीडियो वायरल कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मुकेश पुत्र राधेश्याम मीणा निवासी जगसरा, थाना दतवास के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने और आसपास के क्षेत्र में अपना रौब दिखाने के उद्देश्य से उसने नकली हथियार के साथ रील बनाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!