कांग्रेस संगठन में राजाराम बेनीवाल को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सचिव

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में राजाराम बेनीवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीबी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की है। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार राजाराम बेनीवाल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति आगामी दो वर्ष अथवा अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!