निवाई (लालचंद माली): पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ने प्रेरणादायी पहल करते हुए कृषि उपज मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री अंजलि गुप्ता के सानिध्य में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे रोपे गए, साथ ही सभी ने इन पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, जामुन, शीशम, गुलमोहर, बेल (बिल्व पत्र), अशोक, करंज, अमरूद, आंवला, अनार, नींबू, चीकू, आम, पपीता एवं सफेदा सहित अनेक पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब हर व्यक्ति लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। इस अवसर पर समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदेश मंत्री अंजलि गुप्ता एवं रवि अग्रवाल का समाजजनों ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रवि अग्रवाल, महावीर प्रसाद पराना, पारसमल पहाड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, संरक्षक ताराचंद बोहरा, दिनेश मंगल, योगेन्द्र झिलाय, संतोष मोदी, दिनेश गिन्दौड़ी, राकेश डारडा, चेतन आण्डरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष पिंकी कठमाना, एडवोकेट सरोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया गया।
हरियाली का संकल्प, समाज का संदेश: अग्रवाल समाज ने लगाए सैकड़ों उम्मीदों के पौधे
By -
July 08, 2026
0
Tags: