चित्तौड़गढ़: जिले ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर चित्तौड़गढ़ जिले को एवं उप जिला चिकित्सालय रावतभाटा ने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए आज विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई 2026) के अवसर पर आयोजित हुवे वर्चुअल राज्य स्तरीय समारोह में प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले को प्रशस्ति पत्र और 18 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से एवं उप जिला चिकित्सालय को प्रशस्ति पत्र एवं 01 लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया। यह सफलता जिला कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारीयो के कुशल मार्गदर्शन, ठोस रणनीतियों और बेहतरीन प्रबंधन के फलस्वरूप मिली है। जिला अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के चिकित्सा विभाग ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक परिवार कल्याण और जनसंख्या नियंत्रण के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुँचाया। साथ ही जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायत समिति बड़ी सादडी, सीएचसी जावदा, पीएचसी मंडलाचरण, प्रत्येक पंचायत समिति में से एक ग्राम पंचायतः-किरतपुरा (बडीसादडी), समारियांकलां (बेंगू), धीरजी का खेड़ा (भदेसर), मुरला (भोपाल सागर), बड़ोदिया (चित्तौडगढ), देलवास (डुंगला), गोवलिया (गंगरार), रामथली (कपासन), जावदा (निम्बाहेडा), सौमर वालो का खेड़ा (राशमी), सणिता (भेंसरोड़गढ़) ने भी जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस बड़ी कामयाबी पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ.ताराचंद गुप्ता सीएमएचओ, डॉ.घनश्याम चावला अति. सीएमएचओ, डॉ.राकेश भटनागर डीटीओ, डॉ.कमलेश शर्मा डीपीसी, विनोद गन्ना सांख्यिकी अधिकारी, नरपत सिंह सहा.सांख्यिकी अधिकारी, सचिन अग्रवाल डीएएम, खुशवंत हिंडोनिया डाटा मेनेजर, आशिक खान डीइओ पुरस्कार प्राप्त कर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। लगभग 15 वर्ष पश्चात् जिला चित्तोड़गढ़ को प्राप्त होने वाली यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, यह पुरस्कार जिले की चिकित्सा सेवाओं के प्रति समर्पण का परिणाम है।
3/related/default