फेसबुक वीडियो कॉल का झांसा बन गया जाल: सेरूणा में युवक से 1 लाख से ज्यादा ठगे, पुलिस ने शुरू की जांच

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): सेरूणा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का नया मामला सामने आया है। यहां सूडसर उपतहसील के गोपालसर गांव के एक युवक को वीडियो कॉल के नाम पर फंसाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित के अनुसार 22 जून को फेसबुक पर एक युवती ने उसे वीडियो कॉल किया, लड़की न्यूड थी, इसलिए युवक ने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद 27 जून को दोबारा कॉल आया और इस बार युवक का अश्लील वीडियो बना लिया गया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे जाने लगे। कुछ देर बाद एक शख्स ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वीडियो कॉल किया। उसने केस दर्ज करवाने और घर से गिरफ्तार करवाने की धमकी दी। डर के मारे युवक ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर दिए गए "यूट्यूबर" के नंबर पर अपने भांजे के फोन पे से कई किस्तों में 68,600 रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग यहीं नहीं रुका। उसने मामला रफा-दफा करने के लिए कोर्ट फाइन के नाम पर 38,150 रुपये और मांगे। तब जाकर युवक को शक हुआ और उसने रिश्तेदारों से बात की। ठगी का पता चलने पर वह सेरूणा थाने पहुंचा। सेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अंजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल और मैसेज से सावधान रहें। किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!