निवाई (लालचंद माली): जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निवाई में जिला स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में टोंक जिले सहित आरएए पोर्टल पर अनुमति प्राप्त पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन भी किया जाएगा। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए 18 जुलाई तक आरएए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण के लिए राजस्थान तीरंदाजी संघ का यूआईडी नंबर होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चयनित खिलाड़ी 8 से 10 अगस्त तक बीकानेर में आयोजित होने वाली राजस्थान सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
निवाई में आज तीरंदाजों का दमखम, राज्य चैंपियनशिप के लिए होगा जिला टीम का चयन
By -
July 18, 2026
0
Tags: