तीन साल में वादों की सरकार, काम नहीं; जनता चुनाव में देगी जवाब: रामनारायण मीणा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राधा दामोदरजी के कुण्डों के सामने स्थित चौधरी फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी के पूर्व सांसद रामनारायण मीणा का कांग्रेस नेता श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रामनारायण मीणा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों में गरीबों, मजदूरों और किसानों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा करने के बजाय जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों को देखते हुए अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि भाजपा के वादों की वास्तविकता अब जनता के सामने आ चुकी है और लोगों का भरोसा कांग्रेस पर लगातार मजबूत हो रहा है।
रामनारायण मीणा ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत और संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामराय मीणा, पूर्व सरपंच श्रीराम चौधरी, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा, राम माथूर, दयाराम चौधरी, ओमप्रकाश मीणा, हरकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!