निवाई (लालचंद माली): श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति, निवाई के तत्वावधान में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को सुबह 11 बजे खणदेवत रोड स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज छात्रावास में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राधेश्याम हरभगतपुरा बांसड़ा ने बताया कि बैठक में सम्मेलन अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का मनोनयन करने के साथ-साथ आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने समाज के सभी गणमान्यजनों एवं पदाधिकारियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की। बैठक के पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा के भोग लगाकर सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान समाज के सैकड़ों गणमान्यजन एकत्र होकर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं सफल सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को मिलेगी गति, आज होगी जांगिड़ समाज की अहम बैठक
By -
July 18, 2026
0
Tags: