जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल धर्मपत्नी सुभाष कुमार अग्रवाल (डायरेक्टर, पुष्पा होंडा) की पुण्य स्मृति में पुष्पा होंडा परिवार द्वारा राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए शीतल पेय वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्ग एवं एचपी पेट्रोल पंप परिसर में दोपहिया वाहन चालकों, ऑटो चालकों, यात्रियों तथा अन्य राहगीरों को ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की। पुष्पा होंडा परिवार एवं कर्मचारियों ने बताया कि सेवा एवं परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक वर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। योगिनी एकादशी के शुभ अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना तथा मानवीय सेवा का संदेश देना है। कार्यक्रम में पुष्पा होंडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वयं राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए पुष्पा होंडा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
योगिनी एकादशी के पर स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में राहगीरों को शीतल पेय का वितरण
By -
July 10, 2026
0
Tags: