बीछवाल में सड़क किनारे मिला युवक का शव: मोहन साह की मौत से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना खारा रोड पर मोगा होटल के सामने, श्री विनायक इंडस्ट्रियल एरिया रोड के पास की है। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही खादिम खिदमतगार सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने भी एम्बुलेंस के साथ पहुंचकर पुलिस का सहयोग किया। मौके पर सीओ सिटी अनुषा कालिया, सीआई दिगपाल सिंह, एएसआई रवि, संजय समेत एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद शव को डॉक्टरी मुआयने के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान मोहन साह के रूप में हुई है। 
  पुलिस फिलहाल इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह हत्या का मामला है या सामान्य मौत। शव की हालत और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!