नापासर/बीकानेर (मुकेश रामावत): नापासर थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नव नियुक्त थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 हजार रुपए के इनामी एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार यह आरोपी एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नापासर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इससे पहले भी नापासर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्य वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया था। दो दिन के भीतर की गई इन दोनों कार्रवाइयों से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा है।।थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। साथ ही मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।