कपिल सरोवर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): श्री कोलायत स्थित प्रसिद्ध कपिल सरोवर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह सरोवर के पास पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्रीकोलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति सरोवर में कब डूबा और शव कब पानी में आया। घटना के संबंध में अभी कोई प्रत्यक्ष जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के परिजन लापता हैं तो वे तुरंत थाने से संपर्क करें।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा और हत्या, तीनों एंगल से जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!