बच्चों का पोषण संभालने वाली आंगनबाड़ी बहनों का सब्र टूटा, सरकार तक पहुंचा गूंजता अल्टीमेटम

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): वर्षों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं का बोझ अपने कंधों पर उठाने वाली आंगनबाड़ी कार्मिकों का सब्र अब जवाब देने लगा है। नियमितीकरण और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमारी गौतम के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्मिकों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्मिकों ने कहा कि वे वर्षों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो नियमित कर्मचारी का दर्जा मिला और न ही सम्मानजनक मानदेय। उनका कहना है कि जिम्मेदारियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं, जबकि सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा आज भी उपेक्षा का शिकार हैं। कार्मिकों ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार के तहत निवाई क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी कर कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही कहा कि आंगनबाड़ी सेवाएं प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आशा निराला, मीनाक्षी यादव, विजय लक्ष्मी, विद्या, सीमा, रजनी, अनीता, सुनीता, रतिका सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!