निवाई (लालचंद माली): अवैध बजरी खनन पर शिकंजा कसते हुए बरोनी थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे बजरी माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने गांव पराणा के पास से अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। बरोनी थानाधिकारी नारायणलाल गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं डीवाईएसपी पीपलू रामअवतार के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव पराणा के समीप अवैध बजरी से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर जब्त किया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक एवं मालिक के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल नंदकिशोर, कांस्टेबल रामप्रसाद, बख्ताराम एवं चालक कांस्टेबल किशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सवाल यह भी है कि लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बावजूद आखिर अवैध बजरी का कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है, जब तक खनन के पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक माफिया नए रास्ते तलाशते रहेंगे।
रेत माफियाओं पर बरोनी पुलिस का डंडा, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त खनन माफिया को खुली चेतावनी, एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज
By -
July 09, 2026
0
Tags: