जोधपुरिया में देवनारायण ट्रस्ट की नई टीम ने ली सेवा की शपथ, विकास के नए संकल्पों का हुआ आगाज़

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट, जोधपुरिया की विस्तारित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने समाज और मंदिर की सेवा, पारदर्शिता तथा समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही मंदिर के सर्वांगीण विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए नई योजनाओं का खाका भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल ने विस्तारित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई। उन्होंने सेवा, ईमानदारी और समाज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिर की परंपराओं और मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने ट्रस्ट द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने मंदिर परिसर के विस्तार, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के विकास तथा भविष्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के सभी लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की। समारोह में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जगदीश बोकन, महामंत्री रतनदीप गुर्जर, रामधन गुर्जर, महेंद्र कसाना, हाकिम बैसला, नंदलाल लांगडी, अशोक लांगडी, हंसराज कसाना सहित समाज के वरिष्ठजनों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!