आस्था के सैलाब में डूबा खणदेवत, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): खणदेवत गांव बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया, जहां भगवान गणेशजी, भैरूजी महाराज एवं हीरामन बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस महोत्सव ने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। महोत्सव की शुरुआत गांव स्थित बड़े बालाजी मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा की अगुवाई की, जबकि युवक-युवतियां डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। प्राण प्रतिष्ठा स्थल पर आचार्य मोहन लाल शर्मा के सानिध्य एवं विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना के बाद भगवान गणेशजी, भैरूजी महाराज और हीरामन बाबा की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। पूरे परिसर में गूंजते मंत्रोच्चार और जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। महोत्सव में रामकरण हरसाणा, शंकर लाल खटाणा, हजारी लाल, देवालाल गुर्जर, श्योजी लाल, राजेश खटाणा, विकास बोकण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!