श्री श्याम शरणम् आश्रम में श्रीमति पारुल अग्रवाल ने उप निदेशक के रूप मे कार्यभार संभाला

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री श्याम शरणम् आश्रम परिवार के लिए कल का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं हर्ष का अवसर रहा। अहमदाबाद (गुजरात) निवासी श्रीमति पारुल अग्रवाल ने आश्रम में श्री श्याम शरणम् फाउंडेशन उप निदेशक के पद का आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। श्रीमति पारुल अग्रवाल विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों में प्रबंधकीय पदों पर अपनी सफल सेवाएँ प्रदान कर चुकी हैं। वह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हैं और अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। उनके व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता का लाभ अब श्री श्याम शरणम् फाउंडेशन को प्राप्त होगा। ऐसी हमारी मंगल कामना हैं। संस्थान के निदेशक अनिल शर्मा भारती एवं उप निदेशक मीनाक्षी सैनी ने श्रीमति पारुल अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में फाउंडेशन की परियोजनाओ सहित आश्रम की सेवा, संस्कार एवं जनकल्याण संबंधी गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!