7 एवं 8 जुलाई को जिले के इन स्थानों पर लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण तथा शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि 7 जुलाई को झुंझुनूं पंचायत समिति के इस्लामपुर, उदयपुरवाटी के सराय, अलसीसर के झटावा खुर्द व कालियासर, बुहाना के धुलवा, सिंघाना के मुरादपुर, पिलानी के के हमीनपुर, चिड़ावा के लाम्बा गोठड़ा, मण्डावा के कुहाडु, खेतड़ी के खरखड़ा व मानोता जाटान, नवलगढ़ के कसेरू व देवगांव नूआं, सुरजगढ़ के काकोड़ा, टोडी गुढ़ा के नाटास ग्राम पंचायत में होंगे।

*नगर पालिका शिविर यहां होंगे आयोजित*

7 जुलाई 2026 को जाखल के वार्ड 16, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 22, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 20 से 22, उदयपुरवाटी के वार्ड 31, सिंघाना के वार्ड 28, खेतड़ी के वार्ड 20, बुहाना के वार्ड 16 से 18, बगड़ के वार्ड 16, मण्डावा के वार्ड 19, चिड़ावा के वार्ड 31 व 32, पिलानी के वार्ड 29, सुलताना के वार्ड 16, बिसाऊ के वार्ड 20 व 21, सूरजगढ़ के वार्ड 16, झुंझुनूं के वार्ड 43 से 45, डूण्डलोद के वार्ड 16 से 18, मण्ड्रेला के वार्ड 19, मलसीसर के वार्ड 18 ,19, 20 और नवलगढ़ के वार्ड 31 व 32 में शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।

*8 जुलाई को यहां होंगे ग्रामीण सेवा शिविर*

झुंझुनूं पंचायत समिति के माखर, उदयपुरवाटी के गुड़ाढहर, अलसीसर के निराधनुं, बुहाना के ढाणी भालोठ, सिंघाना के पुहानिया, पिलानी के काजी, चिड़ावा के नरहड़, मण्डावा के पाटोदा, खेतड़ी के नौरंगपुरा व रामकुमारपुरा, नवलगढ़ के ढेवा की ढाणी (गिरधरपुरा-शाहपुरा), सुरजगढ़ के ढाणी डालमियान, टोडी गुढ़ा के रघुनाथपुरा में होंगे।
8 जुलाई 2026 को जाखल के वार्ड 17, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 23, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 20 से 22, उदयपुरवाटी के वार्ड 32, सिंघाना के वार्ड 29, खेतड़ी के वार्ड 21, बुहाना के वार्ड 16 से 18, बगड़ के वार्ड 17, मण्डावा के वार्ड 20, चिड़ावा के वार्ड 33 व 34, पिलानी के वार्ड 30, सुलताना के वार्ड 17, बिसाऊ के वार्ड 22 व 23, सूरजगढ़ के वार्ड 17, झुंझुनूं के वार्ड 46 से 48, डूण्डलोद के वार्ड 16 से 18, मण्ड्रेला के वार्ड 20, और नवलगढ़ के वार्ड 33 व 34 में शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!