चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की कॉलेज रोड के समीप सनातन आश्रम स्थित श्री पीठ महालक्ष्मी धाम के वार्षिक महोत्सव के तहत सोमवार को हवन हुआ। धाम के अधिष्ठाता पं.प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित बालकृष्ण चौरासिया और अन्य विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियां दिलाई। इस दौरान विश्व कल्याण और शांति की कामना की गई। हवन में यजमान राजन सहल ने सपत्नीक आहुतियां दी। इस दौरान वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने श्रीशुक्त पाठ किया और माता महालक्ष्मी जी महिमा का बखान करते हुए कहा कि सच्चे मन से निस्वार्थ भाव से की गई श्री और हरि की आराधना से जीवन में ना केवल खुशहाली आती है बल्कि भगवान नारायण के साथ ही लक्ष्मी जी कृपा दृष्टि भी ऐसे मनुष्य के जीवन पर हमेशा रहती है। इस दौरान सत्यनारायण चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, मातादीन शर्मा, रत्तीराम राजोतिया, गिरधर गोपाल महमिया, राजीव-संजय व्यास, कमलकांत पुजारी, महेंद्र जांगिड़, यादव प्रसाद, वेदांत तिवाड़ी, परमहंस पंडित गणेश नारायण साधना स्थली महंत विनोद चौरासिया, विवेक तिवाड़ी, कार्तिकेय, पार्थ, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। पूर्णाहुति के बाद यज्ञ भगवान की आरती हुई। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
3/related/default