कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी व अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): केशव आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित एक सरकारी समारोह में शिरकत करने पहुंचे राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश रावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और प्रदेश सह कोषाध्यक्ष डॉ.श्याम अग्रवाल का झुंझुनू आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावत, परनामी और अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया। 
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और कार्यकर्ताओं ने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और डॉ.श्याम अग्रवाल को पारंपरिक राजस्थानी साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके साथ ही नेताओं को पुष्प गुच्छ (बुके) भी भेंट किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुनील लांबा, जिला महामंत्री दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, महावीर सिंह ढाका, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, राजेश बाबल, संजय जांगिड़, चंद्र प्रकाश शुक्ला, संजय मोरवाल, जय प्रकाश चौधरी, राहुल कुमासिया, पार्षद विजय कुमार सैनी, नरेंद्र शर्मा, ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, राजकुमार, महेन्द्र सोनी, सुनील सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!