करौली (श्रीराम इंदौरिया): डांग विकास संस्थान करौली द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान मिशन के अंतर्गत गांव पातरी के सार्वजनिक पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम किया गया। डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रार संस्थाओं एवं उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां करौली के दिशा निर्देशों के अनुसार संस्थान को 200 से अधिक वृक्षारोपण करने का लक्ष्य दिया गया। उसी के अनुसार शनिवार से संस्थान द्वारा पातरी गांव के ज्योतिबा फुले पार्क में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 30 पेड़ शीशम, चमेली, जामुन, अशोक, वहेड़ा, गूलर, बरगद व आंवला के पेड़ लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पातरी के वार्ड पंच विष्णु सैनी, रामसिंह, सहायिका अमर बाई, प्रगतिशील किसान नेमीचंद व संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा, विक्रम सिंह गुर्जर, गजेंद्र किशन, सोनू माली, विक्रम सिंह जाटव उपस्थित रहे।
3/related/default