रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव उमेश विर के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा की अध्यक्ष साक्षी शर्मा के निर्देशानुसार जागरुकता शिविर का आयोजन रामदेव पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय दांतवाड़ा
में किया गया। पीएलवी फौजाराम परिहार मेघवाल ने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बाल विवाह रोकथाम जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र 18 साल ओर लड़के की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए, इनसे कम आयु में विवाह नहीं होना चाहिए। नालसा पर्यावरण संरक्षण के तहत् पौधारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। स्थायी लोक अदालत एवं लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कानूनी सहायता और सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया।
उपस्थित प्रधानाध्यापक मेघाराम परिहार, पारसमल परिहार, सुरेश कुमार, हितेश कुमार, अध्यापिका प्रियंका कुमारी व छात्र छात्राये उपस्थित थे ।