वाल्मिकी समाज की मांगो को लेकर भाजपा अध्यक्ष के नाम सौपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराने, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करने, बाल्मीक भवन का निर्माण करवाने की मांग को लेकर सामाजिक एकता मंच के अध्यक्ष सीताराम पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के प्रदेश महामंत्री को बाल्मीक समाज के हितों की सुरक्षा करने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम का एक एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करने, सफाई कर्मचारियों की भर्ती करवाने, चिड़ावा कस्बे के बाल्मीक समाज के सम्मान में एक बाल्मीक भवन का निर्माण करवाने करवाने का आग्रह किया गया है। पंवार के साथ प्रतिनिधि मंडल में ओमप्रकाश जेदिया, जयकरण लोटिया, विक्रम कुमार, मोतीलाल दोचानिया, लक्ष्मण, राहुल, दीपक पंवार, सुरेश सहित उपस्थित दर्जन भर कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!