*किसानों की समस्याओं के समाधान को मिलेगी प्राथमिकता, तहसीलदार सृष्टि जैन ने दिया भरोसा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नवनियुक्त तहसीलदार सृष्टि जैन का किसान महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला पहनाकर एवं पुष्प भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने कृषि भूमि से जुड़े राजस्व मामलों, नामांतरण, सीमांकन, रास्तों पर अतिक्रमण, सिंचाई एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इनके त्वरित समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। तहसीलदार सृष्टि जैन ने किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर किसान महापंचायत के महामंत्री शंकर मीणा, महासचिव सूरज नारायण जाट, मुकेश चौधरी, गोविंद चौधरी सहित किसान महापंचायत के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!