निवाई (लालचंद माली): आस्था और विश्वास के प्रमुख केंद्र श्री बद्रीनाथ धाम, नटवाड़ा में मंदिर की दान पेटी निर्धारित नियमों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ खोली गई। श्री बद्रीनाथ धाम प्रबंध एवं विकास समिति की मौजूदगी में संपन्न हुई इस प्रक्रिया के दौरान दान पेटी से कुल 1,17,920 एक लाख सत्रह हजार नौ सौ बीस रुपये की नगद दान राशि प्राप्त हुई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में दानराशि की विधिवत गणना की गई। गणना पूरी होने के बाद पूरी राशि को नियमानुसार मंदिर ट्रस्ट समिति के अधिकृत बैंक खाते में जमा करा दिया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। मंदिर ट्रस्ट समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों द्वारा अर्पित प्रत्येक रुपये का उपयोग मंदिर के समग्र विकास, धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के संचालन तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। समिति ने भरोसा दिलाया कि मंदिर की सभी वित्तीय एवं विकास संबंधी गतिविधियां पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं। दान पेटी खोलने की इस प्रक्रिया के दौरान श्री बद्रीनाथ धाम प्रबंध एवं विकास समिति के पदाधिकारी, सदस्य तथा स्थानीय ग्रामवासी भी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई नियमबद्ध ढंग से संपन्न हुई, जिससे मंदिर प्रबंधन की पारदर्शी कार्यप्रणाली का संदेश भी श्रद्धालुओं तक पहुंचा। समिति ने कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था मंदिर के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है और भविष्य में भी मंदिर के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए इसी प्रकार जनसहयोग से कार्य किए जाते रहेंगे।
भक्तों की अटूट आस्था का प्रमाण: श्री बद्रीनाथ धाम की दान पेटी में आए 1.17 लाख रुपये, पारदर्शिता के साथ बैंक खाते में जमा
By -
July 16, 2026
0
Tags: