टोंक (लालचंद माली): श्री गणेश महोत्सव-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर आनंदम संस्था की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी प्रभु बाड़ोलिया को संस्था का अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष गणेशोत्सव नए आयाम स्थापित करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान श्री गणपति के जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन सहित आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रामकिशन यादव, बीएल वर्मा, राजाराम यादव, मोती पहाड़िया, सत्यनारायण सैनी, शैतान सैनी, रवि प्रकाश शर्मा, पार्षद रामचरण साहू, पूर्व पार्षद गंगाधर यादव, कवि प्रदीप पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
*श्री गणेश महोत्सव-2026 की कमान प्रभु बाड़ोलिया के हाथ, सर्वसम्मति से बने आनंदम संस्था के अध्यक्ष
By -
July 16, 2026
0
*
Tags: