रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव उमेश विर के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के अध्यक्ष साक्षी शर्मा के निर्देशानुसार जागरुकता शिविर का आयोजन राजकीय हिराणी उच्च प्राथमिक विद्यालय फतापुरा में किया गया। अधिकार मित्र चन्दुलाल भील ने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नालसा (एसिड अटैक पीड़ितों के लिए क़ानूनी सेवाएं) योजना, 2016 और अन्य लागू पीड़ित मुआवजा तंत्रों के संबंध में सूचनाओं का प्रचार और प्रसार, पात्र पीड़ितों को आवेदन दाखिल करने, दस्तावेज तैयार करने और तथा संबंधित लाभों तक पहुंचने में सहायता और सुविधा प्रदान करना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कानूनी सहायता और सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया। उपस्थित अध्यापक शंम्भुदान चारण, संतोष जीनगर, शुशीला सारस्वत, अशोक कुमार, केलाश कुमार, कमलेश कुमार एवं छात्र छात्राये उपस्थित थे।
राजकीय हिराणी उच्च प्राथमिक विद्यालय फतापुरा में जागरुकता शिविर का आयोजन
By -
July 06, 2026
0
Tags: