कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 123 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाजसेवी शरद हिंगड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जांगिड़ भवन, मानसरोवर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 123 यूनिट रक्तदान किया, जो शहर में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए बीपी, शुगर एवं ईसीजी जैसी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर पारस भाटिया, मनीष सिंह सोलंकी, सुमित बुढ़ानिया, करण कुमार, जसवंत सिंह चौहान, जीवा राम, मुकुल गर्ग, निखिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया और अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने सभी सहयोगी संस्थाओं, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!