राजकीय कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली: हरियालो राजस्थान एवं मुख्यमंत्री पौधारोपण महाभियान के तहत सोमवार को राजकीय कॉलेज में सूरौठ नगर पालिका के तत्वाधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी रीना खंडेलवाल, पालिका कार्मिकों एवं कॉलेज के प्राध्यापकों ने नीम, आम, अमरूद, सफेदा सहित कई तरह के पौधे लगाए। कार्यक्रम में डॉ.जितेंद्र कटारा, डॉ.सचिन कुमार, डॉ.पंकज गुप्ता, डॉ.अंबिका, डॉ.हरदयाल धाकड़, गोविंद प्रसाद, अमित जाट, महेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में स्काउट गाइड के सदस्यों का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। राज्य पुरस्कार से सम्मानित रोवर, केशव शर्मा, पारस मीणा और अनिल कुमार के नेतृत्व में स्काउट्स ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पौधों की सुरक्षा और रोपण का जिम्मा संभाला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!