पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी प्रांगण में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसेवक डॉ.मधुसूदन मालानी थे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, भाजपा नेता मुरली मनोहर शर्मा, डॉ.आरके जैन, पवन जखोडिया, राधेश्याम मान व सुभाष आलड़िया थे। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में वीरगति पाने वाले अमर शहीद शीशराम निमड़ की पत्नी वीरांगना विमला देवी व उनके सुपुत्र विक्रम निमड़ का मुख्य अतिथि व सम्मानित मंच द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता कि प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि जनसेवक डॉ.मधुसूदन मालानी ने कहा कि शहीदों का सम्मान राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है। कारगिल विजय दिवस पर जनहित के इस नेत्र शिविर के आयोजन उन शहीदों को समर्पित है, जिनकी वीरता के कारण हम सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कारगिल के देश के प्रति वीरों का बदलिदान आने वाली पीढीयों को देशभक्ति व देशप्रेम की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर बिरला नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.आर के खत्री एवं उनकी टीम, समीर ऑप्टिकल्स व उनकी टीम ने शिविर में लाभार्थियों की नेत्र जांच कर चश्में व दवाइयां वितरित करते हुए चिन्हित मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की जानकारी दी। मंच संचालन वरिष्ठ व्याख्याता नितेंद्र पाठक ने किया।
3/related/default