बिरला शिक्षण संस्थान की ओर से इको पार्क में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर, निदेशक, बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस नायर और अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल द्वारा कारगिल युद्ध में अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारतीय वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस नायर ने कारगिल युद्ध 1999 के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि ऑपरेशन विजय की सफलता के बाद 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों को देशभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया। अध्यक्षता कर रहे अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि कारगिल दिवस हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बिरला बालिका विद्यापीठ की प्राचार्या अचला वर्मा, डॉ.मनोज कुमार जांगिड़, डॉ.हरी सिंह साखला, अनिल जोशी, कृष्ण दत्त शर्मा सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!