बीकानेर (मुकेश रामावत): विप्र सेना की बीकानेर इकाई ने शनिवार को संगठन का छठा स्थापना दिवस गौ सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.मेघना शर्मा के नेतृत्व में बीकानेर टीम ने गजनेर रोड स्थित डेहरु माता मंदिर पहुंचकर गायों को चारा, पानी और गुड़ खिलाया। डॉ.शर्मा ने कहा कि हिंदू परंपरा में गाय को कामधेनु का दर्जा प्राप्त है। गाय समृद्धि और पालन-पोषण की प्रतीक है, इसलिए सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है। इस अवसर पर गौ सेवक धर्मेंद्र सारस्वत ने कहा कि गाय कृषि, पर्यावरण और धार्मिक जीवन का आधार है। इसी भावना से स्थापना दिवस पर गौ सेवा को प्राथमिकता दी गई। बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने बिन्यानी चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में महाआरती में भाग लिया और सनातन धर्म को मजबूत रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हरिगोपाल उपाध्याय, धर्मेंद्र सारस्वत, रविंद्र जाजड़ा, रामअवतार उपाध्याय, भगवती प्रसाद गौड़, पवन सारस्वत और इंद्र कुमार शर्मा सहित बीकानेर इकाई के कई सदस्य उपस्थित रहे।
गौ सेवा के साथ मनाया गया विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस, बीकानेर इकाई ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना
By -
July 19, 2026
0
Tags: