बीकानेर (मुकेश रामावत): महान पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर में संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। मुरली संगीत कला केंद्र के तत्वावधान में 28 जुलाई को शाम 5 बजे नरेंद्र ऑडिटोरियम में "किशोर नाइट वॉल्यूम-13 प्रस्तुत होगा। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र चौहान, डॉ.रेशमा वर्मा और रवि चौहान ने बताया कि इस संध्या में स्थानीय कलाकार किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों के मुताबिक यह आयोजन सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहेगा। समारोह में सिलाई, ब्यूटी, कुकिंग, मेहंदी और पेंटिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से पास हुए प्रतिभावान छात्रों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंकी शर्मा करेंगी। मुख्य अतिथियों में मीना आसोपा, रेशमा वर्मा, ममता सिंह, माधुरी शर्मा, सुनील बाठिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
किशोर कुमार की याद में बीकानेर में "किशोर नाइट वॉल्यूम-13": गीतों के साथ प्रतिभावान महिलाओं और छात्रों का होगा सम्मान
By -
July 19, 2026
0
Tags: