महिरपुड़ा गाग मडारड़ी चौकी रानीवाड़ा दहीपुर मैत्रीवाड़ा सड़कें बदहाल, ग्रामीणों में रोष

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): रानीवाड़ा क्षेत्र में हिरपुड़ा से गाग, मडारड़ी चौकी, रानीवाड़ा होते हुए दहीपुर और मैत्रीवाड़ा तक जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी डामर सड़क और बरसात के कारण जलभराव से वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों का कहना है कि इन मार्गों पर प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, किसान, व्यापारी तथा मरीजों को आवागमन करना पड़ता है, लेकिन खराब सड़क के कारण यात्रा जोखिम भरी बन गई है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलने से दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहनों को भी काफी धीमी गति से चलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को सड़क की मरम्मत की मांग से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!