जसरासर स्कूल बस हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): जसरासर में हुए स्कूल बस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को अभी से सख्ती बरतनी होगी। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में संचालित सभी स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और चालकों के दस्तावेजों की गहन जांच कराई जाए। साथ ही बिना मानकों के चल रही बसों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अपील की कि बच्चों के सुरक्षित स्कूल परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए नियमित जांच, चालकों का प्रशिक्षण और बसों में सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता लागू की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!