सुनारों की जोड़ी वन क्षेत्र में अवैध कटाई का भंडाफोड़

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीडूंगरगढ/बीकानेर (मुकेश रामावत): वन विभाग ने सुनारों की जोड़ी वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और वन उपज के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व और सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम टीम ने वन क्षेत्र के भीतर कुट्टर यानी लकड़ी चिप्स बनाने की मशीन लगाकर अवैध कटाई करते हुए मामला पकड़ा। आरोपी मौके पर ही पेड़ काटकर उनकी कुट्टर तैयार कर परिवहन करने की फिराक में था। इस संबंध में कल्याणसर पुराना निवासी बीरबल राम पुत्र हड़माना राम के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज की गई। अवैध वन उपज के परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर टीम ने 27,000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि जमा करवाने के बाद वाहन सुपुर्द किया गया। 

*पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई*

सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी पक्ष द्वारा स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित कर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया गया। इससे जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से ले जाने में कठिनाई हुई। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वन विभाग ने पुलिस का सहयोग लिया। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस कार्रवाई में हरिकिशन वनपाल, सहायक वनपाल रामकुमार, वनरक्षक लोकेश मीणा, वनरक्षक सुभाष सहित वन विभाग के अन्य कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!