नोखा में बाल श्रम पर पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से छुड़ाया गया नाबालिग, दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नोखा के सदर बाजार में एक बड़ी कार्रवाई की। मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा प्रकोष्ठ की टीम ने शिकायत मिलने पर एक किराना दुकान पर दबिश देकर नाबालिग को काम करते हुए मुक्त कराया। प्रकोष्ठ के अनुसार सदर बाजार स्थित प्रकाश चंद जैन की दुकान में एक नाबालिग से श्रम कार्य करवाया जा रहा था। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को रेस्क्यू किया। एएसआई शीशपाल राम डेलू ने बताया कि छुड़ाए गए बाल श्रमिक को तत्काल मुक्त कराकर पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया है। वहीं दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यह कार्रवाई राजस्थान सरकार के सिविल राइट्स एवं एएचटी विभाग के आदेश और आईजी ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। एसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, एसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा और सीओ सुभाष गोदारा के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक विशु शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। टीम में एएसआई शीशपाल राम, हेड कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल रामनिवास शामिल थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!