बहरोड़: लायंस क्लब बहरोड केसरी एवं राजस्थान पत्रिका द्वारा तक्षशिला पब्लिक स्कूल हमजापुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत 101 वृक्षों का वितरण किया गया एवं 10 वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि रमेश मेहता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहे। जॉन चेयरपर्सन लायन बृजराज सिंह, केजी कौशिक निर्देशक संजय यादव एवं क्लब के अध्यक्ष अरविंद यादव एवं महेंद्र शर्मा, कर्मवीर यादव, अमित शर्मा, पवन शर्मा, बालकिशन वर्मा, विजय गोयल और पत्रिका से रिप्लेस यादव मौजूद रहे।
लायंस क्लब बहरोड केसरी एवं राजस्थान पत्रिका द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम
By -
July 15, 2026
0
Tags: