कोटपूतली (ईशाक खान): एकलव्य डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में एकलव्य डेंटल कॉलेज तथा आशीर्वाद ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.वैभव एवं डॉ.सूरज दादरवाल ने बताया कि शिविर में डेंटल एवं फार्मेसी के विद्यार्थियों, चिकित्सकों तथा कॉलेज स्टाफ ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिसमें कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.कमल गर्ग ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में एक बार स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। साथ ही बताया कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है और रक्तचाप नियंत्रण में रखने में भी सहायता मिलती है। शिविर के दौरान डॉ.आदित्य सहित समस्त कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
3/related/default