रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौर के निर्देशानुसार तालुका सेवा समिति रानीवाड़ा के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक इंगलिश मीडियम विद्यालय सच्चिया माता मंदिर दांतवाडा में विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थीयो को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना। शिविर में इस दोरान पीएलवी फौजाराम परिहार ने बताया कि वायु प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण, जल प्रदुषण, राजस्थान पीडित प्रतिकर योजना एवं जन उपयोगी सेवाओ से जुड़ी शिकायतो की विस्तृत जानकारी दी और जन उपयोगी सेवा समस्या समाधान अभियान की जानकारी दी। डॉन योजना, आशा स्कीम, कानूनी अधिकार और साईबर अपराध की जानकारी दी और नालसा 15100 हेल्पलाईन नंबर की जानकारी दी। फोजाराम परिहार ने बाल विवाह रोकथाम की जानकारी देते हुए कहा कि जब तक लड़के की उम्र 21 साल, लड़की की उम्र 18 साल पूर्ण नहीं हो तब तक विवाह नहीं करना चाहिए। इस अवसर प्रधानाध्यापिका जसी देवी, अध्यापक लुंबाराम सारण, प्रहलाद राम, पूराराम, राकेश कुमार एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने विधिक जागरूकता को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे आयोजनों को निरंतर करने की आवश्यकता जताई।
विद्यालय दांतवाड़ा में विधिक जागरुकता शिविर, विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी
By -
July 10, 2026
0
Tags: