नवनियुक्त तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा का कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत: पारदर्शिता और जनसुनवाई को बताया प्राथमिकता

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): तहसील मुख्यालय पर नवनियुक्त तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा के कार्यभार संभालने पर बुधवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान तहसीलदार को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।नवनियुक्त तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। आमजन के राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी व जनहितैषी बनाना उनका लक्ष्य रहेगा। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी युवराज सिंह शेखावत, चन्द्रकांत शर्मा, अशोक योगी, बाला बाई जाट, रेखा बुनकर, चिरंजी लाल गुर्जर, युवा भाजपा अध्यक्ष विराट नगर हेमराज सैनी, सत्यनारायण स्वामी, पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत, महेश यादव, कालूराम प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!